फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 11 चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित मिले, काटा वेतन

Sat, 06 Apr 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 11 कर्मी व चिकित्सक अनुपस्थित मिके। इनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। जबकि दो एनएनएम, एक आशा व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चेतावनी दी गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुुंडवारा का औचक निरीक्षण किया। डॉ. शाने रफी, आप्टोमेट्रिस्ट उशैश बाबू, प्रवीन कुमार, दीपक कुमार, ओटी टेक्नीशियन, सनी राजपूत, एलटी मुहम्मद असलम, स्टाफ नर्स वंदना, बीएएम हेत सिंह,अनुपस्थित पाए गए। डॉ. अमन मिश्रा, स्टाफ नर्स रवि प्रकाश, डॉ. अफीफा खान, बीपीएम अरुण कुमार तथा वार्ड ब्यॉय धीरज की उपस्थिति पंजिका में सीएल अंकित पाई गई, लेकिन किंतु सीएल. हेतु कोई भी प्रार्थना पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया। ब्लॉक पटियाली के ग्राम नरथर में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया। टीकाकरण सत्र पर वैक्सीन का उचित रख-रखाव नहीं पाया गया। टीकाकरण सही तरीके से नहीं कराया जा रहा था। एएनएम को वैक्सीन के उचित रख-रखाव एवं सही प्रकार से टीकाकरण करने हेतु चेतावनी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पोषण कार्नर का आयोजन नहीं किया। सैम एवं मैम बच्चों का चिन्हीकरण नहीं किया जा रहा था। सहावर के पिथनपुर ग्राम में आयोजित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सत्र पर ड्यूलिस्ट नहीं पाई गई। आशा डायरी अपडेट नहीं पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उचित ड्रेस में नहीं मिली एवं ग्राम में संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित रैली नहीं निकाली गयी। लापरवाही पर एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चेतावनी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स सविता, मधु, डॉ. प्रदीप गौतम अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें