फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक ही दिन में मिले 11 कोरोना संक्रमित, विभाग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। एक ही दिन में 11 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सीएमओ के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। चिकित्सा अधिकारियों को संक्रमितों के उपचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पांच महिलाओं सहित सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि भोगांव में दो, करीमगंज और झिंझाई में एक-एक संक्रमित मिला है। एक ही दिन में पांच महिलाएं और छह पुरुष के साथ कुल 11 कोरोना संक्रमित को सीएमओ के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। सावधानी बरतें, जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया है वे अवश्य ले लें। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिले हैं उन क्षेत्रों के चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधितों को उपचार दें साथ ही अन्य संदिग्धों पर नजर रखें। संदिग्धों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें