कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा संचालन योजना इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 11 बाल वैज्ञानिक चयनित हुए हैं। प्रत्येक के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। जिससे बाल वैज्ञानिक विज्ञान पर आधारित मॉडल बनाएंगे और इनका प्रदर्शन विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में करेंगे।इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जनपद के 322 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया। जिनके द्वारा अपने प्रोजेक्ट के आडिया अपलोड किए गए। दिए गए विषयों के प्रोजेक्ट के आइडिया में परिषद ने 11 बाल वैज्ञानिकों प्रोजेक्टों को हरी झंडी दी। उन्हें विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी गई हैं। जिसका उपयोग विद्यार्थी मॉडल बनाने में कर सकेंगे। विज्ञान मॉडल में प्रदर्शनी में यदि मॉडल चयनित होते हैं तो उन्हें मंडल और राज्य स्तर भी मॉडल के प्रदर्शन का मौका मिलेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि सभी विद्यार्थी दी गई धनराशि का पूर्ण उपयोग मॉडल बनाने में करें और अच्छे क्रियाशील मॉडल तैयार करें। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई और विज्ञान मॉडल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया है।