29एमएनपी-05-पुलिस लाइन में मौजूद विभिन्न थाना क्षेत्रों से पकड़े गए वांछित
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। एसपी के निर्देशन में चले अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्र से करीब 107 वांछित/वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को ऑपरेशन शिकंजा के तहत वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी 13 थानों से करीब 107 वांछित वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिन्हें शनिवार को विभिन्न मामलों में न्यायालय में पेश किया गया। एएसपी ने बताया कि भोगांव पुलिस ने सर्वाधिक 14, कोतवाली ने 10, एलाऊ 07, दन्नाहार पांच, बेवर सात, किशनी पांच, बिछवां छह, कुरावली आठ, घिरोर छह, औंछा पांच, करहल नौ, कुर्रा आठ और बरनाहल थाना पुलिस ने सात वांछित/वारंटी गिरफ्तार किए। एएसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।