कासगंज। समाज कल्याण विभाग ने 1063 सीनियर सिटीजन का पेंशन डाटा ब्लॉक कर दिया है। इन सीनियर सिटीजन ने पांच माह में भी अपने आधार कार्ड खाते से लिंक नहीं कराए। इतना ही नहीं जांच में ये सीनियर सिटीजन अपने मूल पते पर भी नहीं मिले। अब इनकों पेंशन पेंशन नहीं मिल सकेगी।
शासन से सीनियर सिटीजन को जीवन यापन करने के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। पहले पेंशन के लिए खाते से आधार कार्ड लिंक कराने की अनिवार्यता नहीं थी। विभाग बिना आधार कार्ड लिंक के ही खाते में पेंशन भेज देता था, लेकिन शासन ने अपात्रों को पेशन का लाभ न मिल सके। इसके लिए जुलाई माह से खाते से आधार लिंक की अनिवार्यता कर दी। 31 जुलाई तक पेंशन से मोबाइल नंबर एवं आधार सीडिंग कराने या प्रमाणीकरण कराने की समय सीमा निर्धारित की गई, लेकिन समय अवधि पूरी हो जाने के बाद भी आधार सीड़िग या प्रमाणीकरण का कार्य पूरा न हो पाने पर 15 अगस्त तक का समय बढ़ाया गया। इसके बाद भी सीनियर सिटीजन ने अपने आधार प्रमाणीकरण नहीं कराए। बाद में इनके द्वारा पेंशन आवेदन के लिए लिखाए गए पते पर भी जांच कराई गई, लेकिन ये सीनियर सिटीजन उस पते पर भी नहीं मिले। शासन से ऐसे सीनियर सिटीजन के पेंशन डाटा को ब्लॉक करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने इन सीनियर सिटीजन के डेटा को ब्लॉक करने की कार्रवाई कर दी। जबकि आधार लिंक कराने वाले सीनियर सिटीजन को विभाग ने पेंशन भेज दी है।
जिला में कुल पेंशनधारक 12321
आधार लिंक कराने वाले पेंशनधारक 11258
आधार लिंक न कराने वाले सीनियर सिटीजन 1063
जिन सीनियर सिटीजन ने अपने आधार कार्ड लिंक नहीं कराए हैं उनके डाटा को अस्थाई रूप से ब्लॉक कर दिया है। ये सीनियर सिटीजन अपने विकास खंड कार्यालय, निकाय कार्यालय या फिर समाज कल्याण विभाग कार्यालय से संपर्क कर आधार प्रमाणीकरण करा सकते है। यदि ये सीनियर सिटीजन अपने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण करा देते हैं तो इनको पेंशन का लाभ मिल जाएगा अन्यथा नहीं। - सुधीर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी