आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित मंगल कामना हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पथरी, पेशाब, पेट रोग समेत अन्य परेशानी के 102 मरीजों की जांच की गई। यूरोलोजिस्ट डॉ. विनायक वाजपेई ने दवा देने के साथ बचाव को जागरूक किया। 70 साल से अधिक उम्र के 50 बुजुर्गाें के आयुष्मान कार्ड भी बने। शिविर में मुकेश नेचुरल, प्रतिभा जिंदल, विवेक उपाध्याय, ट्रस्ट के सचिव विवेक पाठक, प्रतिभा जिंदल, सतीश खिरवार, राजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो