फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 68 जोड़ों हुए एक दूजे के

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/अमांपुर।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में हरनारायण इंटर कालेज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड क्षेत्र के 37 जोड़े, नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 2 जोड़े तथा विकास खंड सिढ़पुरा क्षेत्र के 3 जोड़े कुल 43 जोड़े सामूहिक विवाह उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। उपजिलाधिकारी पटयिाली धीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी कमलकांत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल, अधिषासी अभियंता निहाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी बंधु मौजूद रहे। अमांपुर स्थित शंकर गेस्ट हाउस में बुधवार को 23 हिंदू जोड़ो एवं 3 मुस्लिम जोड़ो सहित कुल 25 जोड़ो का सामूहिक विवाह उनकी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। विधायक देवेंद्र प्रताप वर्मा ने शासन की योजनाओं के सबंध मे बताया। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि पात्र लोग योजनाओं का लाभ लें। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, पीडी रमेश चंद्र, बीडीओ मुनव्वर खां, विजयपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अमांपुर चांद अली, जिला पंचायत सदस्य हरीओम वर्मा, शांति देवी, अवनीश कुमार, आकाश गुप्ता, शकील खान, बबलू यादव, अनुज राघव, मोहित गुप्ता, अजय सिसौदिया, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें