फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 पेटी तस्करी की शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया

विज्ञापन
शराब - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक से 500 पेटी शराब बरामद हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गैंग के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। इंस्पेक्टर अमित कुमार को तस्करी की शराब से भरा ट्रक हरियाणा की ओर से आने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर ने कोटवन चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह और टीम के साथ हाईवे पर वाहन चेकिंग शुरू की। रात में एक ट्रक को रुकवाया। जिसमें चालक दल ने दवाएं होने का हवाला दिया। उन्होंने ट्रक खुलवाकर देखा तो उसमें शराब भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक दल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम भूपेंद्र और सोनू निवासीगण खानेवाल पातडा पटियाला पंजाब बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी गैंग अरुणांचल की प्रतिबंधित शराब को बिहार बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें