फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेही दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गांव सेही निवासी रिंकू को दबोच लिया। शेरगढ़ के गांव सेही में करीब एक माह पहले दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। इससे पूर्व शेरगढ़ पुलिस दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी चार हत्यारोपियों को पकड़ने दबिश दी जा रही है। 10 जनवरी को शेरगढ़ के गांव सेही में बोलेरो सवारों ने घर के दरवाजे पर बैठे द्यौली और अमर सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने शेरगढ़-नौहझील पुल के समीप से मुख्य आरोपी रिंकू को दबोच लिया। सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें