मथुरा। आगामी रविवार को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में 20754 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेेटों की ड्यूटी लगाई है। 15 अक्तूबर को होने जा रही टेट की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के निकट के साइबर कैफे, फोटो स्टेट की मशीनों वाली दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन परीक्षा कार्यों में लगे कर्मचारियों के अलावा किसी और का परीक्षा केंद्र, कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया प्रथम पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रात: दस बजे से 12:30 बजे तक प्राइमरी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 8822 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं अपर प्राइमरी की परीक्षा के लिए 20 केंद्रों पर दूसरी पाली में ढाई बजे से कुल 11932 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।