फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र में आटो का पहिया निकलने से पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गये।
रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने आटो से जा रही थी।
आटो में परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बबाईन के पास आटो का पहिया निकल जाने से आटो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में नीतू, किरन, किशना, कुसुमादेवी, सीखा निवासी सवितानगर थाना उत्तर, चंद्रपाल निवासी कनौरा थाना खैरगढ़ घायल हो गये।