बाह: जैतपुर में नेत्र चिकित्सा शिविर
बाह। कल्याणम करोति नेत्र संस्थान मथुरा की टीम ने बुधवार को जैतपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। टीम के डॉ. अनुभव उपाध्याय, सूरज, राज, पवन, भाेले आदि की टीम ने 101 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया। 15 रोगी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए, जिनको बस से मथुरा भेजा गया।