फतेहाबाद रोड़ स्थित ताज एंक्लेव के पार्क में पौधरोपण करते हुए। संवाद
आगरा। ताज एन्क्लेव रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने वन विभाग के सहयोग से कॉलोनी के सामुदायिक पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। पार्क में करीब 100 पौधे रोपे गए। इस दौरान मौजूद लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पार्क को हरा-भरा व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। जन-जागरूकता बोर्ड लगाकर सभी से पार्क में योग, प्राणायाम, सैर और बच्चों के खेल जैसी सामुदायिक गतिविधियों की अपील की गई। इस दौरान मीनाक्षी खंडेलवाल, अजीत कुशवाहा, महेश कुशवाहा, अजय गांधी, एसबी उपाध्याय, सुमित कुशवाहा, डॉ. अशोक शर्मा, आलोक जैन, जतिन शर्मा, तरुण कुशवाह व अन्य मौजूद रहे।