फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: टूंडला रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा 'गायब', रेल अफसरों के उड़े होश

Tue, 27 Sep 2022 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत टूंडला रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया था। शहर के लोगों ने सोमवार को जब वहां तिरंगा लगा नहीं देखा तो रेल अफसरों को सूचना दी।  
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर सिर्फ पोल है, तिरंगा नहीं है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के दिलों में आजादी के अमृत महोत्सव का एहसास जगाने वाला 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सोमवार दोपहर अचानक गायब हो गया। जिसके उतरने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने तिरंगे को उतारने के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन की पहल पर रेल प्रशासन ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन को नई पहचान देने के लिए 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को आजादी के अमृत महोत्सव पर लगवाया था। जिसके बाद टूंडला स्टेशन को नई पहचान मिली थी। यहां आने वाले यात्री भी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर यादों को समेट रहे थे।

अधिकारियों ने शुरू कराई जांच  

सोमवार को अचानक 100 फीट ऊंचा तिरंगे को गायब देख नगरवासी दंग रह गए। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जब अधिकारियों से पूछा तो तिरंगे के उतरने की जानकारी पाकर उनके भी होश उड़ गए। अधिकारी तिरंगा शायद फट गया हो की बात कहते हुए सभी विभागों से इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए। हालांकि अभी किसी भी अधिकारी ने तिरंगे के उतारे जाने के पीछे कोई ठोस तर्क नहीं दिया है।

प्रयागराज रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय बताया कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर लगे हुए तिरंगे को बिना सूचना के उतारे जाने की सूचना मिली है। जिसकी जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें