फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की 100 बीघा जमीन गंगा में समाई

विज्ञापन
कासगंज के बरौना गांव में हो रहे गंगा के कटान से विटौरा में रखे उपलों को निकाल कर ले जाते ग्रामीण । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील के बरौना गांव के तकरीबन 40 किसानों की 100 बीघा कृषि भूमि गंगा के कटान में समां गई। अब आबादी के इलाके में गंगा का कटान शुरू हो चुका है। करीब पांच हजार की आबादी के सामने यह बड़ा संकट है कि कब गंगा की धारा आबादी के इलाके में कटान तेज कर दे।
विज्ञापन

गांव के पूर्वी किनारे व पश्चिमी किनारे पर कुछ दिन पहले से कटान तेज हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की ओर पिछले वर्ष ही गंगा की धारा का रुख हो गया था, लेकिन इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं गया। अभी बीस दिन पहले जब कटान तेजी से हुआ और किसानों की जमीनें लगातार कटकर गंगा में समाने लगीं तो कटान रोकने की कवायद शुरू हुई, लेकिन यह कवायद पूरी तरह से विफल हो गई है। इस गांव में 315 हेक्टेयर का भूभाग है। जो जिले की बीघा गणना के मुताबिक करीब चार हजार बीघा जमीन है।
आबादी तक गंगा के कटान की दस्तक पहुंच चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि गंगा की धारा का दबाव लगातार गांव की ओर बना हुआ है। धारा का रुख परिवर्तित करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन कटान का सिलसिला गंगा का पानी कम होने पर तेज हो सकता है। लगातार कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें