फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 10 Aug 2024 05:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा(कासगंज)। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला मोड़ में शुक्रवार की शाम को बच्चों के साथ खेल रही एक दस वर्षीय बालिका की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। उन्होंने गड्ढा खोदने के बाद खुला छोड़ने पर नाराजगी जताई। गांव नगला मोड़ निवासी राजवीर सिंह की पुत्री रक्षा (10) शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे अन्य चार बच्चों के साथ बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान खेल-खेल में बच्चे खेत में जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गए। इस गड्ढे में हाल में हुई बारिश का पानी भरा हुआ था। गड्ढे में गिरे चार में से तीन बच्चे तो किसी तरह निकल आए। एक बच्चे को निकट ही मौजूद बुजुर्ग ने बचाया। वहीं, रक्षा गहरे पानी और दलदल में फंस गई। जब तक ग्रामीण उसे निकाल पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।चाचा राकेश ने बताया कि रक्षा कक्षा 5 की छात्रा थी, जो गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ती थी। रक्षा बहनों में चौथे नंबर की एवं भाइयों में बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें