पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के पडुआपुरा गांव में सोमवार को एक 10 वर्ष पुराने विवादित चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी विनोद कुमार के आदेश पर हुई। नायब तहसीलदार दयाचंद्र पौरुष के निर्देशन में चकमार्ग की पैमाइश और चिह्नांकन किया गया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से मिट्टी हटाई गई।