फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 10 महिला कबड्डी खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित

Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरोंजी में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। ट्रायल के बाद 10 महिला खिलाडि़यों को मंडल के लिए चयनित कर लिया गया। शनिवार को चयनित महिलाएं ट्रायल में हिस्सा लेंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अंजू, नंदिनी, खुशी कुमारी, कुमारी रिया, पल्लवी शर्मा, कु.प्रियांशी, कु.दया, सुहाना, कुंती और माही का चयन मंडल के लिए कर लिया गया। ये सभी खिलाड़ी 26 जुलाई को महारानी अहिल्या बाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगी मंडल स्तर पर चयन पाने वाले खिलाड़ी आगरा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें