फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बनेंगे 10 नए होम्योपैथी चिकित्सालय

सार

जिले में होम्योपैथी चिकित्सा को प्रोत्साहन देने क लिए 10 नए चिकित्सालय बनाए जाएंगे।शासन की मंशा अधिकतम आबादी को होम्योपैथी से जोड़ने की है।विभाग ने तीनों नगर पालिका, तीन नगर पंचायतों एवं चार ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। जिले में होम्योपैथी चिकित्सा को प्रोत्साहन देने क लिए 10 नए चिकित्सालय बनाए जाएंगे। इन चिकित्सालयों के निर्माण में 1.25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विभाग ने चिकित्सालय निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला में आबादी के हिसाब से पर्याप्त संख्या में होम्योपैथी चिकित्सालय नहीं है। अभी तक मात्र 8 चिकित्सालय बने हुए हैं। ये चिकित्सालय ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए हैं। शासन की मंशा अधिकतम आबादी को होम्योपैथी से जोड़ने की है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगे थे। विभाग ने तीनों नगर पालिका, तीन नगर पंचायतों एवं चार ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें से जिला मुख्यालय पर बनने वाले चिकित्सालय में कार्यालय व आवास की भी व्यवस्था रहेगी। इनके बनने के बाद 1115512 आबादी को लाभ मिलेगा।
कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली, अमांपुर, ढोलना, नदरई, दरियावगंज, मोहनपुरा में होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। विभाग ने जिन स्थानों पर चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव भेजे हैं, उनमें चिकित्सकों व स्टॉफ की डिमांड भी भेजी गई है। प्रत्येक चिकित्सालय के लिए एक चिकित्साधिकारी, एक फार्मासिस्ट व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला में 10 नए होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही शासन से प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इनको खोलने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें