भोगांव। गांव मानिकपुर निवासी एक युवक लापता हो गया। अब पिता से फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी रामवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 25 वर्षीय पुत्र आदेश उर्फ लाला दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले घर आया था। 12 जुलाई की रात को वह पुत्र को बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली बस में बैठा कर आए थे। अगले दिन पुत्र का कोई हालचाल नहीं मिला। अगले दिन पुत्र का फोन आया और बेटे ने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है।
अपहरण करने वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जब रामवीर ने कहा कि रुपये किस नंबर पर भेजने हैं तो फोन कट गया। इसके बाद से फोन बंद आ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि जांच की जा रही है। युवक का अपहरण हुआ है या मामला कुछ और है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।