फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम, नगर आयुक्त ने की समीक्षा, निर्माण व सफाई कार्यों में तेजी लाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सभी निर्माण और सफाई से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए नगर आयुक्त ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जलकल कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी एसएफआई और निर्माण अभियंताओं के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही सर्वेक्षण टीम भी शहर का दौरा करेगी। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शहर में साइड पटरी निर्माण, नालों की सिल्ट सफाई, सार्वजनिक स्थलों पर बेंच की व्यवस्था, पेंटिंग व सौंदर्यीकरण जैसे सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी एसएफआई और निर्माण अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें