कासगंज। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से हार जीत की बाजी लगाते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर नदरई गेट क्षेत्र में पुराने स्कूल के पास कुछ लोग हारजीत की बाजी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम सूरज निवासी सहावर गेट, श्रीनिवास निवासी धन्तोरिया, रहीश अहमद निवासी बड्डूनगर, सागर अग्रवाल निवासी मौहल्ला नाथूराम सूत मंडी ,आकाश निवासी लवकुश नगर बताया। उनके पास से 19,550 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किये है। वहीं, ढोलना क्षेत्र से छोटू और बबलू कुरैशी निवासी मौहल्ला कस्सावान बिलराम, शंकर और नेत्रपाल निवासी सुजातगंज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 950 रुपये बरामद हुए हैं। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहोरनपुर से विद्याराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1300 रुपये बरामद किए। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सभी के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।