फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटी, दस बच्चे घायल

Wed, 25 Sep 2013 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से सटे जिले रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह छात्रों से भरी स्कूल की वैन पलट गई, जिसमें दस छात्र घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक, मिल एरिया थाना क्षेत्र के पीछे सेंट्रल पब्लिक स्कूल है। सुबह स्कूली वैन्ा कई गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर ढकुलिहा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और खड्ड में जा गिरी।

इसमें छह छात्र इमरान, प्रखर, प्रियांशी, आदित्य, विश्वजीत यादव, अभिषेक को ज्यादा चोटें आईं हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें