आरुषि-हेमराज मर्डर केस की आरोपी डा. नूपुर तलवार से सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने अंतिम दिन नूपुर से 58 सवाल पूछे।
पांच दिन चली इस कार्यवाही में कोर्ट ने नूपुर से कुल 809 सवाल पूछे। सीबीआई के लोक अभियोजक वीके शर्मा कोर्ट में उपस्थित रहे।
एक सवाल का जवाब देते हुए नूपुर का कहना था कि सीबीआई ने विवेचना के दौरान जो साक्ष्य जुटाए हैं, वे सभी गलत हैं।
उसने यह भी बताया कि जिस प्रकार का लॉक आरुषि के कमरे के दरवाजे में लगा था, वैसे ही लॉक फ्लैट के अन्य दरवाजों में था। सिर्फ मेन गेट पर ऐसा लॉक नहीं था।
313 के बयानों के अंतिम दिन कोर्ट ने नूपुर से सीबीआई एएसपी एजीएल कौल और वोडाफोन के नोडल आफिसर तनवर के बयानों से संबंधित सवाल ही पूछे।
विशेष न्यायाधीश ने अब 31 मई की तारीख तय की है। शुक्रवार को कोर्ट इस प्रकरण में सीआरपीसी की 232 के तहत कार्यवाही करेगी। कार्यवाही के तहत कोर्ट सीबीआई लोक अभियोजकों से उनके एकत्र एवीडेंस प्वाइंट मांग सकती है।