फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक ने पहुंचाया टॉप-12 में

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टीवी शो डीआईडी सुपर मॉम के टॉप-12 में पहुंच चुकी शिवांगी अपने स्किपर जय कुमार के साथ बुधवार को शहर में थी। हजरतगंज स्थित एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में शिवंागी ने बताया कि लखनऊ में रहने केदौरान उन्होंने यहां भातखंडे से कथक सीखा है। जिससे शो में प्रस्तुति में काफी मदद मिली। यही कारण रहा कि वे शो के टॉप-12 तक पहुंच गई। भातखंडे से कथक में पारंगत शिवांगी ने बताया कि गुरू डॉ. निधि नागर के अलावा कथक प्रशिक्षिका कुमकुम से पांच साल तक कथक सीखा है। मां बनने के बाद भी स्टेप्स तैयार करती रहती थी। शिवांगी ने बताया कि शो में हिस्सा लेने के लिये परिवार ने पूरा सहयोग दिया। शो में अन्य सुपर माम्स से भी काफी कुछ सीखा। स्किपर जयकुमार नायर ने बताया कि शिवांगी से लखनवी हिंदी सीखने में मजा आ रहा है। जय ने बताया कि मैं सीजन वन से ही जैज, हिप हाप का डांसर रहा हूं, लेकिन अब शिवांगी को देखकर जल्द ही कथक सीखने की तैयारी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें