फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर मिला सपा विधायक के करीबी का शव

Wed, 10 Jul 2013 01:57 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर में सोमवार को कानपुर देहात के सपा विधायक के एक करीबी मृत पाया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घर वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

स्कूल ड्राइवर था
कानपुर देहात के अहिरानी गांव निवासी कृष्णपाल सिंह का बेटा विमल प्रताप सिंह (32) पत्नी नीलू के साथ लखनऊ में रहता था। वह एक निजी स्कूल की बस चलाता था।

विमल कानपुर देहात के सपा विधायक राम स्वरूप सिंह का करीबी था।

डिप्रेशन में आकर पीने लगा शराब
एसओ गोमतीनगर देवेंद्र दूबे का कहना है कि आर्थिक परेशानी की वजह से विमल डिप्रेशन में था। इसके चलते शराब की लत लग गई थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि सोमवार को विमल होटल दयाल पैराडाइज के पास फुटपाथ पर घूमता देखा गया था।

इसके बाद वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें