फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक किनारे मिला नेपाल के छात्र का शव

Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी कस्बे के नए फौजी ढाबा के सामने रविवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक नेपाल निवासी छात्र का शव मिला। छात्र के सिर, पैरों, नाक, कान व कई अंगों में चोट के निशान मिले हैं। छात्र केंद्रीय समुद्रीक प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) में मर्चेंट नेवी का प्रशिक्षण ले रहा था। वह बीते शनिवार शाम से संस्थान से लापता था। घटना की सूचना से संस्थान में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बकौल पुलिस ट्रेन के चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। एसओ विनोद यादव के मुताबिक, राहगीर की सूचना पर पुलिस ने भैंसामऊ के नए फौजी ढाबा के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। छात्र के सिर, दोनों पैर, नाक, कान समेत कई अंगों में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ शुरू की। सीमेट के वार्डेन राजेश कुमार पांडेय ने युवक की पहचान संस्थान के छात्र विशु गुरंग के रूप में की। विशु गुरंग नेपाल के ललितपुर जिले के नकीपोट गांव का रहने वाला है। विशु बीते 26 जून को कई छात्र साथियों के साथ संस्थान में 13 दिनों के प्रशिक्षण के लिए आया था। दरअसल, बीकेटी सरैंया-बाजार गांव में स्थित सीमेट में नेपाल के छात्र प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं। मालूम हो कि बीते शनिवार को विशु संदिग्ध हालात में लापता हो गया। इसके बाद संस्थान ने छात्र के घरवालों को जानकारी दी। उसके परिवार वाले लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। खोजबीन के दौरान ही विशु का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। वहीं, एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें