फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर एक्सप्रेस की 60 फीसद सीटें भर गईं मुंबई में

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । मुंबई के रेल आरक्षण केंद्रों से अब भी तत्काल कोटे के टिकट जारी करने के गोरखधंधे पर कोई अंकुश नहीं लगा है। वहां कुशीनगर एक्सप्रेस और 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट के तत्काल के टिकट गुरुवार सुबह फिर बने। कुशीनगर एक्सप्रेस की शयनयान श्रेणी में तो 60 फीसद टिकट मुंबई में ही बन गए। हालांकि दोनो ट्रेनों में एसी द्वितीय श्रेणी की एक भी सीट की बुकिंग नहीं हो सकी। उधर पूर्वोत्तर रेलवे की एंटी फ्रॉड टीम ने बुधवार देर रात फिर कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में छापा मारा। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में चार यात्री मूल टिकट की जगह ई-टिकट का फर्जी प्रिंट बनवाकर यात्रा करते पकड़े गए। उनसे 3000 रुपये जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को रवाना होने वाली ट्रेन 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस और 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का तत्काल कोटे का आरक्षण गुरुवार सुबह दस बजे खुला था। कुशीनगर एक्सप्रेस की एसी द्वितीय श्रेणी में मुंबई से एक भी टिकट जारी नहीं हुए। एसी तृतीय में 32 में से 21 सीटों के टिकट मुंबई के रेल आरक्षण केंद्रों पर बन गए। साथ ही शयनयान श्रेणी में उपलब्ध 302 में से 182 सीटें मुंबई के आरक्षण केंद्रों पर बन गया। ट्रेन 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट में भी एसी तृतीय की 12 में से चार और शयनयान की 107 में से 56 सीटें मुंबई में बुक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें