फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के सामने भी अवैध स्टैंड

Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लालबाग व कानपुर रोड पर फीनिक्स मॉल की तरह शहर में कई और पार्किंग स्थल हैं जहां पर एक वैध पार्किंग स्थल की आड़ में आसपास में ही दूसरी अवैध पार्किंग चलाई जा रही है। यह सब नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। नगर निगम प्रशासन की ढिलाई के चलते शहर में पार्किंग ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं। पार्किंग स्टैंड कितने दायरे में लगना है यह तय होने के बाद भी उससे अधिक दायरे में लगाए जा रहे हैं। जोन-3 में आने वाले विवेकानंद पॉली क्लीनिक के बाहर भी चल रहे नगर निगम के पार्किंग स्टैंड का यही हाल है। यहां पर पार्किंग ठेका तो अस्पताल के बाहर सड़क की एक पट्टी पर दिया गया है मगर ठेकेदार अस्पताल के सामने वाली रोड और पुल के नीचे खड़े होने वाले वाहनों से भी वसूली कर रहा है। यहां एक पार्किंग ठेके की आड़ में दो दो पार्किंग स्टैंड चलाए जा रहे हैं। लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया िक शहर में अगर कहीं भी अवैध पार्किंग स्टैंड चल रहा तो उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। यदि कर्मचारियों की मिलीभगत मिली होगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें