फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगराम में मासूम से दरिंदगी

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में दरिंदे ने सोमवार दोपहर जंगल में बकरी चरा रही दस साल की लड़की से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके लड़की को झलकारी र्बाई अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, गांव बलसिंह खेड़ा में रहने वाली 10 वर्ष की लड़की रोजाना की तरह सोमवार दोपहर बकरियां चराने जंगल गई थी। देरशाम गांव की कुछ लड़कियों ने उसे अस्तव्यस्त हालत में झाड़ियों में पड़ा देखकर परिवार को सूचना दी। लड़की की मां व भाई मौके पर पहुंचे। अर्धनग्न लड़की को खून से लथपथ देख परिवार ने माजरा समझ लिया। उसे पानी के छींटे मारकर होश दिलाया और थाने ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके लड़की को झलकारी बाई अस्पताल भेजा है। एसओ का कहना है कि बच्ची ने फिलहाल किसी का नाम नहीं बताया है। शक है कि किसी नशेड़ी या विकृत मानसिकता के व्यक्ति ने वारदात अंजाम दी है। ग्रामीणों की मदद से दरिंदे की तलाश की जा रही है। इलाके के दरोगा व बीट के सिपाही को बलसिंह खेड़ा भेजा गया है। वह संदिग्धों को चिह्नित कर रहे हैं। जंगल में जामुन तोड़ने गई लड़कियों से पता लगाया जा रहा है कि उस रास्ते कौन लोग गुजरे और किसकी हालत संदिग्ध थी। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति या तो बलसिंह खेड़ा का रहने वाला है या फिर किसी के घर मेहमानी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें