फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या की बद्रीनाथ में मौत

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गई महानगर स्थित दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मधु गुप्ता की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। साठ वर्षीय मधु गुप्ता कुछ मित्रों के साथ चारों धाम की यात्रा पर गईं थी। वे बद्रीनाथ धाम में एक रेस्ट हाउस में ठहरी थी। शनिवार शाम तक जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो मित्रों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत मिलीं। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृदुभाषी व सरल व्यवहार के कारण कॉलेज में टीचिंग स्टाफ, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के बीच खासी लोकप्रिय मधु गुप्ता (60) ने विवाह नहीं किया था। विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक सुरेश यादव ने बताया कि मधु गुप्ता मूलत: बिजनौर निवासी थी। लखनऊ में वह महानगर स्थित सिविल अस्पताल के समीप अकेले ही रहती थीं। उनकी मौत से कॉलेज के स्टाफ में गहरा शोक है। स्टाफ के लोगों ने बताया कि मधु गुप्ता खुद भी स्काउट गाइड सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों के संचालन में न केवल खुद बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करती थी, वरन छात्राओं को भी प्रतिभागी बनाती थी। आर्थिक तौर से कमजोर मेधावी छात्राओं की मदद करती थी। शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. आरपी मिश्र ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें