फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों से छेड़खानी करते धरे गए दो युवक

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के गांव कलंदर खेड़ा में दो युवकों ने रविवार रात शौच के लिए घर से निकली दो युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। आहट पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई की। एक मौका पाकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गांव डलौना की एक युवती थोड़ी दूर स्थित कलंदर खेड़ा में अपने एक रिश्तेदार के वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई थी। वहां रिश्तेदार की बहन को साथ लेकर आज रात शौच के लिए निकली। बाग में पहले से मौजूद गांव डलौना के दो युवक दुष्कर्म के इरादे से उनसे छेड़खानी करने लगे। आहट पाकर ग्रामीणों के पहुंचने पर युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ कर धुनाई की। इस बीच एक युवक चकमा देकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पीटने के साथ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान गांव डलौना निवासी चंदन यादव के रूप में हुई। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज योगेंद्र सिंह ने बताया कि छेड़खानी का मामला दर्ज करके चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से भागे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम गांव डलौना में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें