फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, गर्मी से जूझे लोग

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। कहीं ट्रांसमिशन लाइन में गड़बड़ी से आपूर्ति बाधित हुई तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। घंटों बिजली न आने से लोगों को पेयजल आपूर्ति में भी दिक्कत हुई। लेसा अभियंताओं ने बताया कि पीजीआई की 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में गड़बड़ी आने से मोहनलालगंज उपकेंद्र से पोषित करीब 175 गांवों में सुबह 11 बजे गई बिजली शाम 7 बजे के बाद आ सकी। वहीं, फतेहगंज उपकेंद्र से पोषित डिप्टी खेड़ा में ट्रांसफार्मर में आग लगने से डिप्टी खेड़ा व आसपास के क्षेत्र में देर रात तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह सात बजे ही ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसकी सूचना सुबह ही उपकेंद्र पर दे दी गई थी। इसके बाद शाम को जब बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर बनाकर जैसे ही सप्लाई चालू की जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। अभियंताओं ने देर रात या फिर शनिवार की सुबह सप्लाई शुरू होने की बात कही है। गोमती नगर से एचएएल को जाने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से शाम 6 बजे संकट आ गया। इससे संजय गांधी पुरम, लक्ष्मणपुरी, रवींद्रपुरी में विद्युत आपूर्ति रात 9:30 बजे तक बाधित रही। इंदिरा नगर के सेक्टर सी, डी और अरावली मार्ग पर देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अभियंताओं के मुताबिक अमीनाबाद में भी विद्युत संकट रहा। यहां 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से सुबह 11 बजे गई बिजली शाम 7 बजे आ सकी। हालांकि क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली थोड़ी-थोड़ी देर के लिए मिलती रही। इंदिरा नगर के सेक्टर 14 में भी 33 केवी लाइन में शुक्रवार की रात 8.30 बजे फाल्ट आ गया, जिसे देर रात तक अभियंता दूर नहीं कर सके थे। इसके अलावा अपट्रान, मेडिकल कॉलेज, आलमबाग, शृंगार नगर, अंबेडकर नगर विवि व उतरठिया से पोषित क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें