फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर के लिए चलेगी उर्स स्पेशल ट्रेन

Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए अलीपुरद्वार से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन लखनऊ से होकर गुजरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन की दो ट्रिप लगाई जाएंगी और इसमें थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल कोच होंगे। मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि 10 व 17 मई को ट्रेन (संख्या 05711) का अलीपुरद्वार से संचालन रात 11.55 पर होगा, जो दूसरे दिन रात 9 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह, 14 व 21 मई को ट्रेन (संख्या 05712) अजमेर से सुबह 7.30 बजे चलेगी और अलीपुरद्वार दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन न्यू माल जंक्शन, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटिहार, बेगुसराय, बरौनी, हजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, मऊ, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, श्री माधोपुर होते हुए गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें