लखनऊ। लखनऊ आटो रिक्शा थ्री व्हीलर महासंघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक मई को संचालन बंद रखने का ऐलान किया है। महासंघ के महामंत्री आरके पांडे ने बताया कि लखनऊ आटो रिक्शा, थ्री व्हीलर महासंघ के सभी ऑटो इस दिन सड़क से गायब रहेंगे। इस दौरान सभी ऑटो चालक और मालिक रवीन्द्रालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। पांडे ने बताया कि तीन सूत्रीय मांगों में राजधानी के भीतर सीएनजी मदर स्टेशन तत्काल बढ़ाने की मांग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मदर स्टेशन कम होने के कारण ऑटो चालकों का आधा दिन सिर्फ सीएनजी भरवाने में निकल जाता है। इसके अलावा ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ाने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र सामाजिक सुरक्षा एक्ट 2008 भी तत्काल लागू करने की मांग की गई है।