फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालदास नीरज को कैफी आजमी अवार्ड

Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गीतकार और उप्र भाषा संस्थान के अध्यक्ष पद्मभूषण डा. गोपालदास नीरज को आगामी 10 मई को होने वाले एक समारोह में कैफी आजमी अवार्ड से नवाजा जायेगा। शायर-गीतकार कैफी आजमी की 11वीं बरसी के अवसर पर गोमतीनगर के संगीत नाटक अकादमी में होने वाले एक समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। आल इंडिया कैफी आजमी अकादमी केसचिव सईद मेंहदी ने रविवार को बताया कि विभिन्न विद्याओं में सराहनीय कार्य करने वालों को ये अवार्ड दिया जायेगा। गोपालदास नीरज के अलावा शायर वसीम बरेलवी और एक पत्र प्रकाशित करने वाले महिला ग्रुप को भी ये अवार्ड दिया जायेगा। मौकेपर अभिनेत्री शबाना आजमी, गीतकार-पटकथा संवाद लेखक जावेद अख्तर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें