फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैक की पत्नी की ई-मेल आईडी व फेसबुक अकाउंट

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के इंजीनियर ने पहले तो पत्नी को दहेज की खातिर प्रताड़ित करके घर से निकाला। इसके बाद उसकी ई-मेल आईडी व फेसबुक अकाउंट हैक करके आईडी और पासवर्ड बदल डाले। फिर व्यक्तिगत जानकारियां उसके परिचितों को स्थानांतरित कर डालीं। पुलिस ने जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी ने एक निजी डिटेक्टिव एजेंसी से जासूसी कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के गोपालपुरी निवासी एसके शुक्ला की बेटी आकांक्षा तिवारी ने गुडंबा के राजीवनगर कल्याणपुर निवासी अमरीश मणि तिवारी पर अपनी ई-मेल आईडी व फेसबुक अकाउंट हैक करके आईडी और पासवर्ड बदलने के साथ व्यक्तिगत जानकारियां परिचितों को स्थानांतरित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। आकांक्षा का कहना है कि बंगलूरू में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर अमरीश मणि से 16 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद पति, सास-ससुर और ननद ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करना शुरू किया। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर उसने 19 अप्रैल को गुडंबा थाने में शिकायत की थी। इसके बाद मायके में रह रही आकांक्षा को 23 अप्रैल को पता चला कि उसकी ई-मेल आईडी व फेसबुक अकाउंट की आईडी और पासवर्ड बदल दिए गए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों से जानकारी मिली कि उसकी ई-मेल आईडी से उसके पिता एसके शुक्ला के नाम से ई-मेल किए गए हैं। इसके अलावा उसकी आईडी से कई वेबसाइट खंगाली गईं। आकांक्षा ने अपने पति पर जालसाजी से ई-मेल आईडी व फेसबुक अकाउंट हैक करके गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है। आकांक्षा का यह भी कहना है कि पति ने एक निजी डिटेक्टिव कंपनी की मदद से उसकी जासूसी कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें