फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के लिए धक्के खा रहे 550 आवंटी

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड की ग्रुप हाउसिंग पार्श्वनाथ प्लैनेट में करीब 550 आवंटी पिछले चार साल से करोड़ों रुपए देकर भी आवास नहीं पा सके हैं। यही नहीं उनको एक निश्चित समय भी नहीं बताया जा रहा है कि आखिर उन्हें कब अपना आवास मिलेगा। प्रत्येक आवंटी ने औसतन 40 लाख रुपए गोमती नगर की शानदार लोकेशन में मकान पाने के लिए कंपनी को दिए हुए हैं। इस तरह से कंपनी के पास आवंटियों के करीब 225 करोड़ रुपए जमा है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। मगर कंपनी के खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाए जाने से नाराज आवंटी एक बार फिर आंदोलन छेड़ने जा रहे हैं। आवंटी अपना मकान पाने के लिए शनिवार को कंपनी की साइट ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। विभूति खंड में हाउसिंग सोसाइटी बनाने के लिए करीब 10 साल पहले कई नामी डवलपर को जमीन दी गई थी। इसमें जमीन का एक बड़ा टुकड़ा पार्श्वनाथ बिल्डर को भी दिया गया था। जिस पर वर्ष 2006 में डवलपर ने पार्श्वनाथ प्लैनेट बनाने के लिए पंजीकरण खोले। टू, थ्री और फोर बीएचके के फ्लैटों के दाम 30 से 60 लाख रुपए तय किए गए थे। दो तरीके से पेमेंट लिया गया था। एक तो लोगों को फुल पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही थी। जबकि दूसरे तरीके में पार्ट पेमेंट की व्यवस्था की गई थी। करीब 550 फ्लैटों के लिए इतने ही लोगों ने एलाटमेंट लेटर पाया और अधिकांश लोग अब तक पूरा पेमेंट कर चुके हैं। लेकिन उन्हें अब तक उनका घर नहीं मिला है। आवंटियों की कमेटी के अध्यक्ष जवाहर भाटिया ने बताया कि, कंपनी के ऑफिस के समक्ष 19 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि साइट पर कोई काम नहीं चल रहा है। कंपनी उनके धन का इस्तेमाल ब्याज रहित ऋण के तौर पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें