फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीबी नहीं लगवा पाए उपभोक्ताओं को कुछ दिन की राहत

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेट टॉप बाक्स (एसटीबी) नहीं लगवा पाए शहर के केबल टीवी उपभोक्ताओं को एक बार कुछ दिन की राहत मिल गई हैं। एनालॉग प्रसारण शुक्रवार से बंद नहीं होगा। वह बिना एसटीबी के टीवी कार्यक्रम देख सकेंगे लेकिन उनकी पसंद के सभी चैनल दिखाई नहीं देंगे। कुछ पापुलर चैनल्स बैन रहेंगे। क्रिकेट प्रेमियों को एनालॉग सिस्टम पर आईपीएल के मैच देखने को मिलेंगे। यह निर्णय मल्टी सिस्टम आपरेटरों (एमएसओ) ने बृहस्पतिवार रात लिया। मालूम हो कि 31 मार्च के बाद एनालॉग प्रसारण बंद होने से पैदा हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रसारण मंत्रालय ने आपरेटरों को 18 अप्रैल तक की मोहलत दी थी। यह मोहलत एसटीबी की मांग पूरी न होने के कारण मिली। इसके बावजूद बृहस्पतिवार तक एसटीबी की मांग पूरी नहीं हो पाई। मनोरंजन कर विभाग के आंकड़ों केमुताबिक अभी तक करीब 90 हजार एसटीबी लगने शेष हैं जो एनालॉग प्रसारण बंद होने प्रभावित होंगे। इन स्थितियों को देखते हुए शहर के चारों एमएसओ ने एनालॉग प्रसारण कुछ दिन और चालू रखने का निर्णय लिया। लेकिन वह सभी पापुलर चैनल नहीं दिखाएंगे। प्रशासन व मनोरंजन कर अधिकारियों ने पहले ही एनालॉग प्रसारण दिखाने का निर्णय एमएसओ पर छोड़ दिया था। मनोरंजन कर उपायुक्त सीपी त्रिपाठी के मुताबिक 18 अप्रैल के बाद एनालॉग प्रसारण चालू रखने व पूरी तरह बंद करने केसंबंध में उनके पास कोई निर्देश नहीं आए हैं। इस बावत निर्णय एमएसओ को लेना है। डेन कंपनी के एमएसओ उमेश्वर सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात से एनालॉग प्रसारण बंद करने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है। सभी घरों में एसटीबी लगने तक एनालॉग प्रसारण दिखाने की उपभोक्ता व आपरेटर मांग को देखते हुए कुछ चैनल दिखाने का निर्णय लिया गया। प्रसारण बंद होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ सकती है। जैसा कि 31 मार्च केबाद शहर में दिखी। डिजी एमएसओ जीवन खन्ना का कहना है कि हजारों उपभोक्ताओं को एसटीबी नहीं मिल पाएं हैं इसलिए उन्हें कुछ दिन और एनालॉग सिस्टम से चैनल दिखाने का निर्णय लिया गया है। केबल आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने भी एनालॉग प्रसारण बंद न करने के निर्णय को सही बताया है। शाम को अनिल के दूसरे कई आपरेटरों ने एनालॉग प्रसारण बंद न कराने की मांग को लेकर सपा कार्यालय में जाकर पार्टी नेताओं को एक ज्ञापन भी दिया। अनिल केमुताबिक इस मुद्दे को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट का निर्णय आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें