फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, दिल्ली पर कसा शिकंजा

Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूरे देश में फर्जीवाड़े का संजाल फैलाकर छात्रों के भविष्य से खेल रहे बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, दिल्ली पर जांच का फंदा कसता जा रहा है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद अब जिला प्रशासन स्तर से भी कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने भी माध्यमिक शिक्षा सचिव को इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। केंद्र से अमान्य यह बोर्ड वर्षों से हाईस्कूल एवं इंटर की डिग्री और मान्यता बांटने का खेल खेल रहा है। अनियमितताओं के तथ्य उजागर होने के बाद अब शासन से लेकर शिक्षा विभाग तक का हरकत में आना शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। इसमें डीआईओएस की आख्या सहित बोर्ड द्वारा की गई अनियमितताओं के कई सबूत लगाए गए थे। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अनुराग यादव ने माध्यमिक शिक्षा सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को पत्र लिखा है। डीएम ने लिखा है कि जांच आख्या में इस आशय के तथ्य संज्ञान में लाए गए हैं कि एक अवैधानिक संस्था द्वारा शैक्षिक प्रक्रिया में अवांछित कृत्य किया जा रहा है। प्रकरण विभाग से संबंधित है और इस बात की संभावना है कि न केवल लखनऊ बल्कि अन्य जनपदों में भी इस प्रकार के अनधिकृत कृत्य हो रहे हैं। इसलिए इस मामले में जवाबदेह संस्था के विरुद्ध आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) जैसे किसी विशेष संस्था से जांच कराना चाहिए। डीएम ने शासन स्तर से इसके लिए आदेश निर्गत करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें