फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गर्मियों में चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Fri, 29 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे प्रशासन गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेनों का संचालन जून व जुलाई के मध्य तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में सभी श्रेणियों के कोच लगाने की कोशिश की जाएगी जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। नीरज शर्मा के मुताबिक लखनऊ से व लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली से लखनऊ एक्सप्रेस (04203/04204), वाराणसी से दिल्ली जंक्शन (04201/04202), बरेली से दरभंगा (04314/04313), दिल्ली जंक्शन से पटना स्टेशन (04022/04021), कोलकाता से हरिद्वार (03129/03130), गोरखपुर से पुणे (05023/05024), मुंबई सीएसटी से लखनऊ (01019/01020), डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ (05903/05904) का संचालन होगा। इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल माह से किया जाएगा। नीरज शर्मा के मुताबिक यह सभी ट्रेनें लखनऊ होकर निकलेंगी और कुछ लखनऊ से चलेंगी। ट्रेनों की फीडिंग जल्द ही सिस्टम में कर दी जाएगी जिससे यात्री इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें