फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में फिर बेड फुल

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक के बेड फुल हो गए। इससे नए मरीजों को भर्ती करने में समस्या हो रही है। अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज व ट्रॉमा सेंटर से मरीजों को यहां भेजने से समस्या हो रही है। बलरामपुर अस्पताल में इमरजेंसी के 40 बेडों सहित सभी वार्डों के मिलाकर 656 बेड हैं। हालात यह है कि इन सभी पर मरीज भर्ती हैं। इनमें से अधिकतर मरीज वे हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज व ट्रॉमा सेंटर से रैफर किया गया। हर दिन मेडिकल कॉलेज व ट्रॉमा सेंटर से बीस से अधिक मरीज अस्पताल भेजे जा रहे हैं। अस्पताल अधिकारी इससे परेशान हैं। वहां से भेजे गए अधिकतर मरीज गंभीर होते हैं। इनको इमरजेंसी से जल्दी वार्डों में भी नहीं भेजा जा सकता है। इससे इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। यहां के 35 वार्डों में मरीजों की भीड़ है। इस भीड़ से अस्पताल के अधिकारी भी हतप्रभ हैं कि बेमौसम मरीजों की भीड़ बढ़ी है। बाल रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। यहां तीस बेडों पर मरीज भर्ती हैं। इनमें कई तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीज हैं। सबसे ज्यादा बुखार, निमोनिया व पेट की बीमारियों के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें