फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन चेक करें बच्चे का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के एक निजी स्कूल ने अभिभावकों और स्कूल के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए नई पहल की है। विद्यालय ने पर बच्चे की रिपोर्ट कार्ड से लेकर कक्षा में उसकी हर हरकत का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। अभिभावक अपने कंप्यूटर सेट पर बैठकर सिर्फ एक क्लिक पर अपने बच्चे की हर हरकत पर नजर रख सकते हैं। राजधानी के सेंट जोजफ कॉलेज ने www.stjosephlucknow.com वेबसाइट विकसित की है। वेबसाइट पर पेरेंट्स के लिए एक लॉगिन आईडी सेक्शन उपलब्ध कराया गया है। स्कूल के हर बच्चे को उनका एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से पेरेंट्स स्टूडेंट्स सेक्शन तक पहुंच सकते हैं। जहां उन्हें अपने बच्चे की स्कूल में उपस्थिति से लेकर हर परीक्षा में उसके प्रदर्शन के साथ दिन प्रतिदिन की गतिविधियों का ब्योरा प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा परिजन बच्चों के सभी विषयों के संबंधित शिक्षकों से संपर्क भी कर सकेंगे। विद्यालय निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही विद्यालय वेबसाइट को स्कूल कैमरे से भी कनेक्ट करने की तैयारी में है। इससे अभिभावक कभी भी अपनी लॉगिन आईडी का इस्तेमाल करके बच्चे को क्लासरूम में पढ़ते समय भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें