फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजे बादल, बारिश के साथ ओले गिरे

Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फरवरी महीने में तीसरी बार मौसमी उठापटक के बीच बारिश रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। बेमौसम बारिश ने शनिवार को एक बार फिर से जाती हुई ठंड को ठिठका दिया। सुबह खिली धूप के बाद दोपहर आते-आते मौसम सावन-भादों सा नजर आया।गरज-चमक कर छाए बादल हवा के तेज अंधड़ के साथ देर रात तक बरसते रहे। कई इलाकों में ओले भी गिरे। शाम तक शहर में 4.8 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी मौसम के ऐसे ही मिजाज रहने की संभावना जताई है। दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर से पहले ही बादलों की लुकाछिपी शुरू हुई। उत्तर-पश्चिम की ओर से आती 15 से 20 किमी. रफ्तार की हवाओं के साथ बादलों ने आसमान पर डेरा डाला। गरज-चमक के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी जल्द ही बारिश में बदली। साथ ही हवा के तेज झोंकों के अंधड़ ने राहगीरों को परेशान किया। कुछेक झोंको की रफ्तार 30 किमी. के आसपास रही। बादल छाने से लोगों को दोपहर में ही वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। दोपहर में कुर्सी रोड से सटे ग्रामीण इलाकों में सुपारी से छोटे आकार के ओले गिरे। शाम से पहले एक बार बादल छंटने पर लोग छिटपुट बूंदाबांदी के बीच ऑफिस से घर जाने की जल्दबाजी में दिखे। शाम को शहर में एक बार फिर गरज-चमक कर बारिश हुई। बीकेटी, इटौंजा, चौक, ठाकुरगंज, खदरा, चौपटिया समेत पुराने शहर और मोहनलालगंज से सटे इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर 4.8 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। दिन में बारिश के चलते तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड नहीं किया गया। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम 24.6 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें