फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना में आज छह घंटे नहीं बंटेगी सीएनजी

Sat, 16 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र स्थित सीएनजी ऑनलाइन फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को छह घंटे तक सीएनजी वितरण बंद रहेगा। गैस स्टोरेज सिलेंडरों की टेस्टिंग के कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक वाहनों को सीएनजी नहीं बांटी जाएगी। यह जानकारी सीएनजी आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस कंपनी ने दी है। कंपनी के एमडी सीडी जोशी ने बताया कि हर पांच साल पर विशेषज्ञों की टीम फिलिंग स्टेशन के गैस स्टोरेज सिलेंडरों की टेस्टिंग और गुणवत्ता की परख करती है। इसी वजह से सीएनजी वितरण नहीं किया जा सकेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए नादरगंज सहित अन्य सीएनजी पंपों पर गैस प्रेशर बढ़ाने के साथ अतिरिक्त स्टाफ से वितरण कार्य बेहतर बनाने की कोशिश है। दूसरी तरफ गोमती नगर विभूतिखंड स्थित मदर फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब एक घंटे तक सीएनजी वितरण बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। शाम करीब पांच बजे पंप पर सीएनजी लेने वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों की लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान एक निजी वाहन चालक लाइन में लगे वाहनों को दरकिनार कर अपनी कार डिस्पेंसर यूनिट के पास लेकर पहुंचा। यहां मौजूद कर्मचारियों से उसने पहले सीएनजी भरने को कहा। इस पर लाइन में लगे अन्य वाहन चालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी बढ़ने पर पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने सीएनजी वितरण रोक दिया। करीब एक घंटे बाद लाइन तोड़कर आगे आए कार चालक के वहां से हटने के बाद ही सीएनजी फिर से बंटना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें