फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनेश्वर मंदिर का बदलेगा स्वरूप, लगेगी लिफ्ट

Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अगले साल महाशिवरात्रि तक चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर एक नए स्वरूप में दिखेगा। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगेगी। 20 हजार वर्गफीट से ज्यादा के क्षेत्रफल में करीब पांच करोड़ रुपए से मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंगलवार को मंदिर के नवस्वरूप के निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। हरिद्वार से आए पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज के साथ राजधानी के तमाम मंदिरों के महंत ने इसका शुभारंभ किया। जीर्णोद्धार के बाद यह संभवत: पहला मंदिर होगा जहां दर्शन करने वालों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। मंदिर के नवस्वरूप के लिए मंदिर समिति ने पास ही एक परिवार की लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की जमीन खरीदकर उसका भूमिपूजन किया। हजरतगंज को नया स्वरूप देने वाले आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव के बनाए नक्शे के हिसाब से अब मंदिर का निर्माण शुरू होगा। कोनेश्वर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य संदीप टंडन ने बताया कि जमीन की कीमत के अलावा लगभग चार करोड़ रुपए मंदिर निर्माण पर खर्च होंगे। मंदिर में ऊपरी तल पर चार हजार वर्गफीट के सत्संग हॉल बनेंगे। इसके अलावा बालाजी की मूर्ति की स्थापना भी होगी। निर्माण समिति के मुताबिक अगले वर्ष महाशिवरात्रि से पहले निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। मौके पर कल्याण गिरि मंदिर के महंत सुमेर गिरि महाराज, हाथी बाबा मंदिर के महंत रामदास, सांसद लालजी टंडन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल समेत मंदिर समिति के कई पदाधिकारी मौजूद थे। भूमिपूजन के बाद यहां भजन गायक किशोर चतुर्वेदी के दल ने राम गुणगान किया। मंदिर में महाभोग भंडारे का आयोजन भी हुआ लेकिन पीठाधीश्वर और सभी महंतों से पहले यहां आए एक वरिष्ठ अधिकारी ने भंडारा शुरू करा दिया। इस दौरान तमाम अतिथि महंत मंच पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें