फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं बुझी कोल्ड स्टोरेज की आग

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के कल्याणपुरी में कुमार कोल्डस्टोरेज में लगी आग तीसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी। धनिया-मिर्च से भरे बोरे सुलगते रहे और दमकल की तीन गाड़ियां उन पर पानी की बौछार करती रहीं। कोल्डस्टोरेज के चैंबर नंबर दो में रविवार दोपहर आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग के अफसरों ने 85 दमकलकर्मियों व 17 गाड़ियों की मदद से काफी हद तक इस पर काबू पा लिया था, लेकिन धनिया व मिर्च से भरे बोरों को सुलगते देख दमकल की तीन गाड़ियों समेत 15 सदस्यीय टीम की ड्यूटी लगाई गई। इसके बाद आग बुझाने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कोल्डस्टोरेज से बालागंज तक बड़े इलाके में धुआं फैला रहने से पड़ोस में स्थित स्कूल का शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। दमकलकर्मियों का कहना है कि चैंबर खाली होने के बाद ही आग पूरी तरह बुझ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें