फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया रूट मार्च

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बारहवीं रवि-उल-अव्वल (बारावफात) पर शुक्रवार को सुन्नी समुदाय की ओर से निकाले जा रहे मदहे सहाबा के जुलूस में अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए पुलिस ने पुराने लखनऊ में सुरक्षा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पुराने लखनऊ के झंडे वाला पार्क से मौलवीगंज, नक्खास होते हुए ऐशबाग तक रूट मार्च किया। रूट मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश चंद्र दूबे, सीओ चौक, सीओ बाजारखाला, चार थानेदार, तीन कंपनी आरएएफ, 150 कांस्टेबल, माउंट पुलिस, आंसू गैस टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉयड व एसएसपी की एसओजी टीम शामिल थी। एसएसपी ने इलाके में चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए छतों पर अत्याधुनिक असलहों और दूरबीन के साथ आरएएफ व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों और खुफिया विभाग के लोगों को तैनात किया गया है। क्यूआरटी दस्ते मुख्य चौराहों की निगरानी करेंगे। एसएसपी ने धर्मगुरुओं और आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा। साथ ही लोगों को हिदायत दी कि गली-मोहल्लों में झुंड लगाकर न खड़े हों। एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध व माहौल में जरा सी भी गड़बड़ी देखते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें