फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘आधार’ से भी बन सकेगा पासपोर्ट

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पासपोर्ट विभाग ने अंतत: आधार कार्ड को भी प्रमाणित दस्तावेज मान लिया है। विभाग अब आधार कार्ड के आधार पर पासपोर्ट बनाएगा। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने क्षेत्रीय प्रबंधकोें को आदेश जारी कर दिए हैं। लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जेपी सिंह ने गुरुवार को बताया कि अब विदेश मंत्रालय ने आधार कार्ड को पते और पहचान के प्रमाण-पत्र के तौर पर अन्य दस्तावेज की ही तरह मान्यता दे दी है। अब आवेदक सिर्फ आधार कार्ड को ही पते और पहचान के प्रमाण के रूप मेें इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदकों को यह सुविधा तत्काल प्रभाव से देने के लिए लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर सेवा केंद्र के प्रभारियों को सर्कुलर भेज दिया गया है। आवेदक अब तक राशन कॉर्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि को पते और पहचान के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें