फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मिली, न अभियान चला

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान का रोस्टर लगातार डगमगा रहा है। नवंबर से जनवरी के आखिर तक लगातार चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस न मिलने से लगभग हर दूसरे दिन नहीं चल पा रहा है। शहर में तेजी से फैलते अतिक्रमण के चलते चलना दुश्वार हो गया है। बावजूद इसके इसे हटाने की कार्रवाई महज औपचारिकता तक सीमित है। शुक्रवार को भी पुलिस न मिलने से अतिक्रमण नहीं हटाए जा सके। नगर निगम निशातगंज वेलफेयर कमेटी की अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में डाली गई जनहित याचिका पर हुए आदेश के क्रम में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। कार्रवाई के दौरान होने वाले विरोध से निपटने के लिए पुलिस की मौजूदगी जरूरी होती है। इसके बावजूद पुलिस दस्ता उपलब्ध होने में कई बार निगम टीम को बैरंग लौटना पड़ रहा है। अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस का सहयोग मिले तो अतिक्रमण विरोधी अभियान रोज चले, लेकिन पहले से सूचना के बावजूद पुलिस मुहैया नहीं कराई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें